नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर मखवाड़ा क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने पर एकत्र ग्रामीण। (स्रोत-ग्रामी
फोटो-10एनजेडबी03आर
नजीबाबाद। गांव आजमपुर गाजी क्षेत्र में गुलदार के विचरण करने से ग्रामीणों में दहशत है। हाल ही में कुत्ते को निवाला बना चुके गुलदार के क्षेत्र में लगातार पंजे देखे जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। हाल ही में गुलदार सुरेंद्र सिंह एड. और हरविंदर सिंह के डेरे पर हमला कर एक कुत्ते को निवाला बना चुका है। सहेंद्र पाल, इरफान, गुरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, बलविंदर सिंह आदि ने प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खेतों की रखवाली न होने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। कई-कई लोगों के खेतों पर जाकर खाद देने और निराई-गुड़ाई करने से लागत बढ़ रही है।