फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का भाव नहीं बढ़ाने पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने का भाव नहीं बढ़ाने पर भड़के किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। आजाद किसान यूनियन ने पिछले तीन वर्षों से गन्ने का भाव नहीं बढ़ाने और मिलों द्वारा गन्ने के भुगतान में देरी से करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों और किसानों ने सोमवार को तहसील परिसर में मासिक पंचायत की। चौ. वीरेंद्र सिंह ने पिछले तीन वर्षों से गन्ना का दाम नहीं बढ़ाए जाने पर रोष व्यक्त किया। पंचायत के बाद किसानों ने मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश सिंह को सौंपकर गन्ने का दाम बढ़ाने, चौदह दिन के भीतर गन्ने का भुगतान करने, किसानों को समय पर पर्ची देने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ. धीरज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह, संजीव राठी, सुभाष काकरान, सुधीर भड़ाना, हाजी जुल्फकार, राहुल पंडित, आशीष त्यागी, सूरज त्यागी, विजय ध्यानी, सुरेश कुमार, नौबहार सिंह, अब्दुल हमीद, अनिल गर्ग, निसार अहमद, बंटी, सुभाष सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें