फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का गुस्सा देख खिसके जेई

Fri, 09 Jun 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ में विद्युत की कटौती से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ता के तेवर देख विद्युत उपकेंद्र के जेई मौके से गायब हो गए। किसानों ने उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। किसानों से उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

 
भाकियू कार्यकर्ता भारी संख्या में मानियावाला के म्हाड़ी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। किसानों ने विद्युत कटौती को लेकर उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि जेई घेराव की सूचना से पहले ही उपकेंद्र से गायब हो गए।
आरोप है कि शासन के आदेश बेमानी साबित हो रहे हैं। आरोप है कि जहां शासन ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत सप्लाई के दावे कर रहे हैं। वह रोस्टिंग के साथ केवल नौ घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। गांव अमाननगर में आए दिन ट्रांसफार्मर की खामी की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी निगम इसकी सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने अमानगर की आपूर्ति को भगतावाला से काटकर सीधे हर्रायवाला से गुजर रही नई लाइन से जोड़ने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सिंह, देवेंद्र कौशिक, जयहिंद, राजेश सिंह, रमेशचंद्र शेखावत, ब्रह्मपाल, गजराज सिंह, सुदेश सिंह, अनिल कुमार, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, छत्रपाल सिंह, सर्वेंद्र कुमार आदि रहे।

उधर, धामपुर में बसपा नेता विजय जैन ने बिजली अव्यवस्था के खिलाफ आठ जून से दी गई आंदोलन की चेतावनी को एक्सईएन से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया है। एक्सईएन ने उन्हें लिखित में अवगत कराया कि  विद्युत व्यवस्था को शेड्यूल के अनुसार कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें