फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में समा रही किसानों की भूमि, कटान जारी

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव गौसपुर में कटान करती गंगा नदी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गंगा में समा रही किसानों की भूमि, कटान जारी
विज्ञापन

नांगलसोती। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा नदी उफान पर है। मंगलवार को गांव गौसपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण दर्जनों किसानों की भूमि नदी में समा गई। गंगा तेजी से कृषि भूूमि की कटान करती हुए आबादी की ओर से बढ़ रही है। कटान रोकने के लिए प्रशासन के प्रयास बेमतलब साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनीता, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, भंवर सिंह, सुमित सिंह, कुंदन सिंह, खिलेंद्र सिंह, भीष्म सिंह, रोशन सिंह, सतपाल सिंह का कहना है कि पिछले एक माह से गंगा नदी द्वारा गांव गौसपुर कटान किया जा रहा है। गंगा नदी अब तक आबादी की ओर 20 मीटर कटान कर चुकी है, जिस कारण किसानों की कई बीघा भूमि गंगा में समा चुकी है। ग्रामीणों को आरोप है पिछले एक माह से गांव में कटान रोकने के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रशासन ने कटान क्षेत्र में अस्थायी स्टड कम संख्या में बनाए और वे भी कट्टों की कमी के चलते अधूरे पड़े हैं। मंगलवार को जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी अस्थायी स्टड के ऊपर से बहा। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी तेजी से आबादी की ओर कटान कर रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें