हीमपुर दीपा। बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर रोनिया गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी स्याऊ भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रोनिया निवासी चंद्रपाल सिंह यादव (55) शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने खेत से लौट रहे थे। चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर रोनिया भट्टे के पास पहुंचने पर उनकी बाइक बिजनौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे बाइक सवार चांदपुर थाना के गांव चौंधेड़ी निवासी शुभम (30) को पुलिस ने गंभीर हालत में सीएचसी स्याऊ भिजवाया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में बताया मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।