फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खेत से लौटते किसान को रौंद गई बाइक! इलाज के दौरान मौत, बाइक छोड़ भागा आरोपी

Tue, 17 Jun 2025 12:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में खेत से लौट रहे किसान जगदीश सैनी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नहटौर में फलौदी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया। खेत से लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 55 वर्षीय जगदीश सैनी पुत्र छोटिया सिंह के रूप में हुई है। वह रोज की तरह मंगलवार शाम खेत से लौट रहा था। जैसे ही वह पैजनिया रोड पर अपने गांव के सामने पहुंचा, एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और गांववालों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे संजीव ने पुलिस को तहरीर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ, लेकिन बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें