फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नहटौर। पशुओं को पशुशाला में बांधने गए एक किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खजूरा जट निवासी अरविंद उर्फ हंसराज (48) पुत्र सीताराम के पशु बाहर बंधे हुए थे। सोमवार की शाम चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो अरविंद पशुओं को पशुशाला के अंदर बांधने के लिए बाहर निकले। अरविंद पशुओं को बाहर से खोलकर पशुशाला के अंदर ले जा रहे थे, इसी बीच आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से किसान अरविंद बुरी तरह से झुलस गए। परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए नहटौर के एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अरविंद उर्फ हंसराज की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सतेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें