फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आसमान में छाए घने काले बादल, दिन में हुई रात, ओले पड़े

Tue, 17 Oct 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ में तेज हवा व बारिश से गिरी धान की फसल।
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद का मौसम सोमवार सुबह से ही बदला-बदला नजर आया। सुबह साढ़े दस बजे आसमान में काले बादल छा गए। बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया। दिन में कई बार रुक-रुक कर अच्छी बारिश हुई। बारिश के साथ हवा चलने से मौसम में ठंड बढ़ गई है। सड़कों पर वाहन लाइटों के सहारे गंतव्य तक पहुंचे। कहीं बारिश के साथ ओले गिरे। यह बारिश धान की फसल के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से मौसम में थोड़ा थोड़ा बदलाव हो रहा है। रात्रि में ठंड बढ़ी है, लेकिन दिन में सूर्य की तपिश से गर्मी हो रही थी। सोमवार सुबह से ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया। कई घंटे तक काले बादल छाए रहे। थोड़ी देर में अच्छी बारिश हुई।
- स्कूलों में छाया अंधेरा
शहर से लेकर गांवों तक आसमान में काले बादल छाने से रात जैसा नजारा हो गया। स्कूलों में अंधेरा छा गया। इस कारण पढ़ाई बाधित रही। शिक्षक चंद्रहास सिंह, भूपेंद्र सिंह का कहना है कि अंधेरा होने से लाइटें जलानी पड़ीं। शिक्षिका रुचि चौधरी और संजू राणा ने कहा कि दिन में इतना अंधेरा उन्होंने पहली बार देखा। कक्षा ही नहीं बाहर भी अंधेरा बहुत हो गया।
विज्ञापन

- किसान ओलावृष्टि को लेकर चिंतित
किसान धर्मवीर सिंह धनकड़, नितिन सिरोही, मास्टर विजयपाल सिंह का कहना है ऐसे मौसम में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का डर रहता है। ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हो जाएगा। धान, गन्ना, पशुचारा आदि को नुकसान पहुंचेगा।
- सोमवार को मौसम खराब रहा। रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई और धूप भी निकली है। अभी तक हुई बारिश से किसी भी फसल को नुकसान नहीं होगा। -जसवीर तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी
- तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
अफजलगढ़/ नींदडू। रविवार रात व सोमवार सुबह से फिर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अनेक किसानों की धान व गन्ने की फसल गिर गई है। किसान लखविन्दर सिंह, मोहन सिंह, रंजीत सिंह, लवप्रीत, नरेश व नरेन्द्र सिंह आदि कहना कि पहले ही हुई अधिक बारिश से गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। बारीक धान की फसल भी गिर गई। कटाई के बाद खेत में पड़ा को पानी से नुकसान होने की संभावना है।
उधर नींदडू क्षेत्र सोमवार की दोपहर हवा के साथ बारिश हुई। हाजी खलील अहमद के मकान की छत पर बनी बाउंडरी की पूर्वी दीवार का कुछ हिस्सा पड़ोसी हैदर अली की दुकान की छत पर गिर गया। शक्र है कि कोई दीवार के मलबे की चपेट में नहीं आया।
- सड़क के गड्ढों में भरा पानी, राहगीर रहे परेशान

कोतवाली देहात/ बढ़ापुर। सोमवार को दिन में रात के जैसा नजारा हो गया। कई स्थानों पर ओले भी पड़े। बर्फीली हवा से लोग को ठंड लगी। बारिश के कारण पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर भारी कीचड़ फैल गया। विनायक कॉलेज के निकट सड़क के बड़े गड्डों में पानी भर जाने के कारण राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।

उधर, बढ़ापुर क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सोमवार 11 बजे अचानक आंधी और बिजली की तेज कड़कड़ाहट के साथ हुई बारिश हुई। बारिश से पहले काली घटा ने दिन के समय अंधेरा कर रात होने का आभास कराया। हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की कड़कड़ाहट के रहते छुट्टी के समय स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अफजलगढ़ में तेज हवा व बारिश से गिरी धान की फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें