तालाब में डूबने से किसान की मौत
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में तालाब में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम गोपालपुर निवासी नौबहार सिंह (66 वर्ष) शुक्रवार को कोतवाली देहात बिजलीघर गए थे। परिजनों के अनुसार रात को लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह तालाब में जा गिरे। तालाब की बाउंड्री से उनके सिर में भी चोट आई। तालाब में डूबने से नौबहार सिंह की मृत्यु हो गई। नौबहार सिंह का शव सुबह को ग्रामीणों ने तालाब में उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। नौबहार सिंह की मृत्यु का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। नौबहार सिंह के पुत्र परवेंदर सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद