फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से निकली पंचमुखी हनुमान की मूर्ति

Thu, 15 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पंचमुखी हनुमान की मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में फिरोजपुर मुबारक उर्फ नया गांव के जंगल में देवता का थला (चबूतरा) बनाने के लिए नींव खोदते समय जमीन से हनुमान जी की पंचमुखी अवतार वाली मूर्ति निकली है। मूर्ति लाल पत्थर की बनी है। मूर्ति देखने के लिए आसपास के गांव के श्रद्धालु भी मौके पर आ गए। सालभर पहले गांव के संजय कुमार के खेत से पंचमुखी हनुमान की धातु की मूर्ति निकली थी। इस मूर्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया था। मूर्ति निकलने वाले स्थान पर बुधवार को चबूतरा बनाने के लिए नींव खोदी जा रही थी।मिट्टी ध्यान से हटाई तो वहां हनुमान जी की मूर्ति निकली। मंडावर से जूना अखाड़े के महाराज पुरना गिरि जी महाराज के सामने मूर्ति जमीन से निकालकर धोई गई। यह मूर्ति भी पंचमुखी हनुमान जी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें