फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी से हार गया सहायक लेखाकार

Thu, 15 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में डीआईओएस कार्यालय में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत तैनात सहायक लेखाकार तुषार कर्णवाल ने 21 दिन जिंदगी व मौत की लड़ाई के बाद चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। डीआईओएस पर तुषार का उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। बुधवार को तुषार का गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार किया गया। कर्मचारियों में भारी रोष है। डीआईओएस कार्यालय में मानदेय पर तैनात सहायक लेखाकार तुषार को 23 अगस्त को ब्रेन हेमरेज होने पर मेरठ के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती किया गया था, जहां उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को तुषार ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। ब्रेन हेमरेज होने पर तुषार के पिता जोगेंद्र वालिया ने डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें