नजीबाबाद के मीडियम पेसर जोगीरम्पुरी निवासी फरहान खान का चयन जूनियर रणजी अंडर-23 के फाइनल ट्रायल एवं कैंप के लिए हुआ है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अचल महर्षि एवं जिला क्रिकेट चयन समिति के संजीव चौधरी, इकबालुद्दीन, नागेंद्र सारस्वत ने जोगीरम्पुरी निवासी मीडियम पेसर फरहान खान का चयन कानपुर में आयोजित अंडर-23 फाइनल ट्रायल एवं कैंप के लिए किया है।
बिजनौर नेहरू स्टेडियम के कोच लक्ष्यराज त्यागी एवं नागेंद्र सारस्वत की निगरानी में क्रिकेट के गुर सीखने वाले एनआईआईटी कोच शमीम रजा मो. शहजाद, मो. शाहिद ने फरहान को बधाई दी।