शानदार रहा रिजल्ट, खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं
नहटौर। वीके इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। देव देशवाल ने 94.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, सफिया फातमा ने 93.6 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, अक्षित चौहान ने 90.8 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं में अग्रज त्यागी ने 91.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया।
ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अर्पित त्यागी ने 12वीं में 96.4 प्रतिशत (पीसीएम) अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षित चौहान ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, अभिषेक चौधरी ने 94.4 प्रतिशत (वाणिज्य) अंक प्राप्त कर तृतीय, सनी भारती (पीसीएम) ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ, सुभांषी चौधरी (पीसीबी) ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए पांचवां, नमरा (मानविकी) ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठवां स्थान प्राप्त किया। 10वीं में छात्रा तनिष्का चौधरी ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान, अनु कुमारी, अरीबा अंसारी, शैली, खुशी चौधरी व शिखर डवास ने क्रमश: 96.8 प्रतिशत, 95.4 प्रतिशत, 93.8 प्रतिशत, 92.0 प्रतिशत, 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम, छठवां स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंघल, प्रबंध निदेशिका लीना सिंघल, प्रधानाचार्य इदरीस अहमद ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।