फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने खूब बटोरे अंक, स्कूलों में मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने खूब बटोरे अंक, स्कूलों में मना जश्न
विज्ञापन

बिजनौर। एएन इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई का परिणाम शानदार रहा। 10वीं में दिपांशु ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृति श्रीवाल ने 93.8 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, रुद्र कुमार सिंह ने 93 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 12वीं में अभिहर्ष चौहान ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया। अभिनव तातरान व कुलसार्थक ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान और प्रियांशु शर्मा ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डीडीपीएस में 10वीं में पुरुवंश और वैभव ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, विदित ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान, अनन्या और अमना ने 97.8 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं में रिद्धि अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, अक्षिता ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान और कौस्तुभ वर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। रहीमिया पब्लिक स्कूल में 10वीं में मोहम्मद फरमान ने 91.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान और मोहम्मद अनस ने 91.3 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं में फातिमा ने 97 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तसमिया खान ने 92.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और मुईद उर रहमान ने 91 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें