फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘आजादी मेरा अभिमान’ अभियान के तहत बिजनौर में यूथ कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मुलाकात कर आजादी की लड़ाई के लम्हों को याद किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

देश को आजादी दिलाने के लिए न जाने कितने भारत माता के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले गांव पैजनिया निवासी स्वर्गीय शिवचरण सिंह त्यागी के नवासे इमलिया हाउस निवासी भोलानाथ त्यागी से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उनके घर जाकर मुलाकात कर सम्मानित किया। इस दौरान भोलानाथ त्यागी ने बताया कि महात्मा गांधी ने जब दांडी यात्रा की तो देश के 89 लोगों में से एक स्वर्गीय शिवचरण भी थे। इसके बाद कार्यकर्ता गंगा बैराज के निकट स्थित ग्राम नवलपुर निवासी महाराज लेखराज सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। लेखराज ने आजादी के संघर्ष को याद दिलाते हुए बताया कि वे कांग्रेस के नरम दल का हिस्सा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हुमायूं बेग ने की और संचालन उपाध्यक्ष चितवन शर्मा ने किया। इस मौके पर शिवराज, नईम, सलमान आदि समेत तमाम यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें