बीएड, एमएड समेत कई कोर्स के भरे जा सकते हैं फार्म
बिजनौर। किसी छात्र की बीएड आदि कोर्स की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा एवं मौखिक परीक्षा नहीं हो सकी है तो छात्र को परेशान होने की कतई जरूरत नहीं है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों को परीक्षा आवेदन भरकर फीस जमा करने का एक और मौका दिया है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया सदस्य तपन कुमार वर्मा के अनुसार बीएड परिसर एवं महाविद्यालय, एमएड, बीएल एड, तथा बीपी एड के संस्थागत व भूतपूर्व छूटी हुई प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा के परीक्षा आवेदन पत्र 01 मई से भरे जा रहे हैं।
यदि संबंधित छात्र किन्हीं कारणों से परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भर सके हैं, तो विश्वविद्यालय ने छात्र हित में परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि विस्तारित कर दी है। अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन परीक्षा फार्म पुनः उपलब्ध होने की तिथि 27 मई है। परीक्षा फार्म 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरे जाएंगे। छात्र विस्तृत जानकारी कालेजों से प्राप्त कर सकते हैं।
ये है कार्यक्रम
1- अभ्यर्थियों हेतु आनलाइन परीक्षा फार्म पुनः उपलब्ध होने की तिथि 27 मई।
2- परीक्षा फार्म भरे जाने व परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई।
3- अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने एवं महाविद्यालय द्वारा परीक्षा आवेदन पत्रों को आनलाइन अप्रूव करने की अंतिम तिथि 01 जून ।