फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिव्यक्ति संस्था ने मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
नजीबाबाद में मेधावियों को सम्मानित करती अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
अभिव्यक्ति संस्था ने मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन और एआईएमआईएम की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शायरों और कवियों ने देशभक्ति रचनाओं के माध्यम से अमर शहीदों को याद किया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम परमानंद झा, तहसीलदार, भाजपा प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल ने संगल पैलेस में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। मोहन कुमार ने देशभक्ति गीत से मन मोहा। प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मंजू जौहरी, राजेश मिश्रा राजू, राजेंद्र त्यागी, अजय जौहरी, प्रमोद शर्मा प्रेम, प्रेमलता सरस, नीरज सिंघल, जितेंद्र कक्कड़, बेगराज सिंह, जितेंद्र जैन, भागीरथ सिंह, देवपुत्र गुलफाम आदि ने रचनाएं प्रस्तुत की। अभिव्यक्ति संस्था के संस्थापक प्रदीप डेजी और लीना सिंघल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी पांच छात्रों अक्षत सिंघल, दिव्यांशु प्रताप, आदित्य माहेश्वरी, दिव्यांश सिंघल और मो. साहिल को सम्मानित किया। मेधावियों के अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य कमल कश्यप, मत्स्य अधिकारी सुधीर कुमार, आशीष सिंघल, एसपी तिवारी, मोहनकुमार, अंजलि मिश्रा को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ग्रुप के अध्यक्ष फैसल तय्यब और एआईएमआईएम के नगर अध्यक्ष शजर तय्यब के निर्देशन में आयोजित एक शाम देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम में देशभक्ति रचनाएं सुनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अकरम जलालाबादी, शकील अहमद वफा, उबैद अहमद, सय्यद अहमद, शादाब जफर शादाब आदि ने अपने कलाम पेश किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें