राजा का ताजपुर (बिजनौर)। दीपावली पर पटाखे के लिए गंधक और पोटाश को कूटते समय जोरदार धमाका हुआ। इसमें चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें दो बच्चों की हालात गंभीर होने पर उन्हे बाहर ले जाया गया।
ग्राम रवाना शिकारपुर में दीपावली में हथौड़ी से पटाखे चलाने के लिए 12 वर्षीय विशवांशु कुमार, रमन कुमार, टिंकू कुमार, धर्मवीर सिंह चारों दोस्त महेंद्र सिंह के मकान की छत पर पहुंचे। दीपावली की शाम को चोरी छिपे इमामदस्ते में गंधक और पोटाश के एक साथ कूटकर बारीक कर रहे थे। तभी इतना तेज धमाका हुआ कि इमामदस्ते के चार टुकड़े होकर ऊपर उड़ गया, जिससे चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों बच्चों को उपचार हेतु निजि चिकित्सक के यहां ले गए, जिसमें विशवांशु व रमन की हालात अधिक गंभीर बनी हुई है।