फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर हो रहा अधिक खर्च : नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर हो रहा अधिक खर्च : नागर
विज्ञापन

बिजनौर। सांसद मलूक नागर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के बजाए प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर खर्च कर रही है।
बिजनौर सांसद मलूक नागर ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर खर्च से संबंधित ब्यौरा मांगा तो कई टीवी चैनलों ने यह बात प्रमुखता से उठाई। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार गन्ने का मूल्य बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने पर ध्यान देने के बजाए प्रधानमंत्री विदेशी दौरों पर मोटी रकम खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि पानीपत से शामली, मुजफ्फरनगर से नगीना तथा बिजनौर से उत्तराखंड के कोटद्वार तक प्रस्तावित फोर लेन पर अब तक कोई खास प्रगति नहीं हुई। इस बारे में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री से प्रश्न किया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुना करने में थोड़ा धन खर्च हो रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर बहुत ज्यादा धन खर्च हो रहा है। आरोप लगाया कि उनके प्रश्न का अधूरा उत्तर दिया गया। सांसद ने किसानों के प्रशिक्षण, खाद्य, बीज समय से उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराकर मूल्य वृद्धि की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें