ताइक्वांडो में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
नजीबाबाद। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को येलो, ग्रीन, ब्लू सहित विभिन्न बेल्ट प्रदान की गईं। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन बिजनौर की ओर से जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई।
ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कटियार, कोच एवं जिला सचिव राजू राजपूत के निर्देशन में नजीबाबाद के संगम पैलेस में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिद्धार्थ तायल ने किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों से आईं ताइक्वांडो प्रतिभाओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने पंचिंग, किकिंग, पुमवे, फाइटिंग, फट्टा ब्रेकिंग सहित आत्मरक्षा के विभिन्न प्रदर्शन किए। खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न बेल्ट प्रदान की गईं। अनन्या, खुशी, विशाखा, अभय, वैभव, अजमान, अरमान, निकुंज, तनिष्क, आयुष, पर्व सहित अनेक खिलाड़ियों को येलो बेल्ट प्रदान की गईं।
मयंक, कल्पना, मानसी, सोफिया, स्वाति कौर, प्रियंका, यश चौहान, रक्षम, निलाक्षी, जिया फुरकान को ग्रीन बेल्ट प्रदान की गईं। आयुष, गौरव, सुहेल, मयंक, भूमिका, राजा, यश सहित 11 खिलाड़ियों को ब्लू बेल्ट प्रदान की गई। इनके अतिरिक्त जिज्ञासा, सृष्टि और तनु को ग्रीन बेल्ट- वन दी गईं। रेड-वन बेल्ट अमन और विशाल को मिली। प्रतियोगिता आयोजन में ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राजेश कटियार, रिंकू वर्मा, नसीम अहमद, लव अग्रवाल, विरेंद्र, अदिति, मृदुल, शुभम, सरिता ने सहयोग किया।