फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी मदरसों में परीक्षा

Mon, 24 Apr 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है। इस बार केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र के अनुसार मदरसा बोर्ड की परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। प्रशासन ने नकल पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा पर निगाह रखने के लिए मुस्लिम कन्या हाईस्कूल केंद्र पर ढवींद्र सिंह अवर अभियंता, हृदयानंद सार्वजनिक इंटर कालेज झालू पर चंद्रशेखर अवर अभियंता, मदनी पब्लिक इंटर कालेज किरतपुर पर धमेंद्र यादव अवर अभियंता, एमजीएमपी इंटर कॉलेज किरतपुर पर राजकुमार अवर अभियंता, फारूख्स उल उलूम हाईस्कूल साहनपुर पर अजीत सिह, एमएम इंटर कालेज नगीना पर डॉ. केके सिंह, पब्लिक इंटर कालेज जैतरा पर हरवीर सिंह, एमक्यू इंटर कालेज स्योहारा  पर रमेश सिंह गन्ना निरीक्षक, पब्लिक इंटर कालेज सहसपुर पर अनुज कुमार, राजकीय नवरत्न इंटर कालेज रेहड़ पर लोकेंद्र सिंह, न्यू हैविन इंटर कालेज नूरपुर पर सत्यपाल सिंह सहायक विकास अधिकारी, अशरफ जकारिया इंटर कालेज नूरपुर पर मयंक कुमार, एमएम इंटर कालेज चांदपुर पर सीताराम शर्मा सींच पर्यवेक्षक तथा मदरसा मिफ्ताहुल उलूम चांदपुर केंद्र पर प्रदीप कुमार सहायक अभियंता को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।  केंद्रों की बाहरी निगरानी के लिए पुलिस तैनात रहेगी। इस बारे में एसपी ने सभी एसओ को आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें