फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग और उल्लास के साथ नए साल का उत्साह

Fri, 01 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में नए साल के स्वागत के लिए स्कूलों में विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों ने अपने चेहरे पर तिरंगे रंगों से 2016 लिखकर नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन


पुराने साल को विदा करते हुए और नए साल का स्वागत करते हुए विद्यार्थी बहुत खुश नजर आए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षण स्टाफ, साथियों और अन्य को नए साल की बधाई दी। एएन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने दिल के आकार में मानव श्रृंखला के रूप में 2016 लिखकर नए साल का स्वागत किया।

प्रधानाचार्य सरजीत सिंह, राहुल डबास ने भी विद्यार्थियों को नए साल की बधाई दी। बिजनौर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में नए साल का उत्साह देखते ही बनता था। विद्यार्थियों ने जोरदार तरीके से नए साल का वेलकम किया। उन्होंने स्कूल स्टाफ को कार्ड देकर नए साल की शुभ कामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें