फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग परेशान : अजय राय

विज्ञापन
बिजनौर में कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल प्रदेशाध्यक्ष अजय राय व अन्य नेता।
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार ने छह वर्ष से नहीं की गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी
विज्ञापन

- साक्षी मलिक के खेल से सन्यास लेना सबसे बड़ा अपमान

- कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का जिले में जगह-जगह हुआ स्वागत

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बिजनौर जिले में पहुंची। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। भाजपा को निशाने पर रखते हुए कहा कि करीब छह वर्ष से प्रदेश सरकार ने किसानों के गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं है। किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है। महंगाई तेजी से बढ़ रही है। युवा बेरोजगार हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा से जो परिवर्तन आ रहा है, इससे भाजपा साफ है। कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा के साथ पूरी मजबूती से सड़क पर उतरी है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय एक बैंक्वेटहाल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से चली है। हर जगह यात्रा को किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी सभी वर्गों का भरपूर समर्थन व सहयोग मिल रहा है। कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ यूपी में उतरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के नलकूपों की बिजली फ्री करने की घोषणा थी। नौ माह बाद भी किसानों के यहां बिजली बिल आ रहे हैं। भाजपा चुनाव में झूठे वायदे करके जनता को गुमराह करने का काम करती है। अब जनता उनके धोखे में नहीं आएगी। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा से प्रदेश में बड़ा परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश व देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी व महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने बनारस के इंजीनियर युवा द्वारा ई रिक्शा चलाने का उदाहरण देते हुए कहा कि युवा क्या करें। पढ़ लिखकर युवा फार्म भरते-भरते थक गया, परेशान हो गया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


सांसदों के निलंबन के सवाल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सांसदों के निलंबन लोकतंत्र की हत्या है। इससे साफ है कि जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। क्योंकि जनता ही सांसदों को चुनकर सदन में भेजती है। वह जनता की आवाज को वहां उठाते हैं।



संसद पर हमले के सवाल पर अजय राय ने कहा कि बेरोजगार युवाओं ने अपनी बात को कहने का रास्ता गलत चुना। उन्होंने संसद की सिक्योरिटी जरूर ब्रेक की, लेकिन वह पूरे देश और दुनिया का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई की ओर आकर्षित करना चाहते थे। उन्हें वहां कोई जनहानि नहीं करनी थी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि साक्षी मलिक का सन्यास लेना सबसे बड़ा अपमान है। जाट समाज में पैदा हुई साक्षी मलिक ने खेलों में मेडल प्राप्त कर समाज व हिंदुस्तान का नाम रोशन किया। उनका खेल से सन्यास लिया यह सबसे बड़ा अपमान है।
- भाजपा करती है जनता से झूठे वायदे : विशाल
कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी बिजनौर विशाल वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से झूठे वायदे करती है। महंगाई रोकने में विफल है और किसानों को समय पर उनके गन्ना मूल्य का भुगतान भी नहीं दिला पाई है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ खड़ी हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। गन्ना सीजन शुरू एक माह से ज्यादा हो गया, लेकिन गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया।
- ये रहे यात्रा में उपस्थित

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज़ पठान, प्रदेश उपाध्यक्ष जोन प्रभारी रिज़वान कुरैशी, प्रदेश सचिव मुदशीर जमा खां, जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, हुमायूं बेग, पूर्व मंत्री ओमवती देवी, सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह, एडवोकेट सलीम, शादाब अंसारी, नजाकत, जावेद अंसारी, वसीम अकरम, अदनान शेख, गफ्फार आदि।
विज्ञापन

- सपा छोड़ कर कमलेश भुईयार ने थामा कांग्रेस साथ

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा की प्रदेश सचिव कमलेश भुईयार ने शनिवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली। कमलेश भुईयार ने बताया कि उनके साथ प्रधान अतीक अहमद व अंजु रानी, हबीब समेत 266 पुरुषों व महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता प्राप्त की। वहीं कई और नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें