फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की तलाश में रात को भी कांबिंग

विज्ञापन
मंडावर के ग्राम मोहडिंया के जंगल में शुक्रवार की रात कॉबिंग करती वन विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गुलदार की तलाश में रात को भी कांबिंग
विज्ञापन

मंडावर। गुलदार की तलाश में वन विभाग के पसीने छुटे हुए हैं। दिन में गुलदार के न दिखने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने रात में उसकी तलाश शुरू कर दी है। गुलदार शुक्रवार रात ट्रैप कैमरे के सामने से नहीं निकला। पिंजरों के बाहर बांधी गई बकरी सुबह को सही सलामत मिली। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील पांडेय और डीएम रमाकांत पांडेय ने शुक्रवार को गांव मोहंडिया के जंगल में कांबिंग की थी। उन्होंने गुलदार को पकड़ने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए थे।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने डीएफओ एम सेम्मारन को पिंजरों के बाहर भी बकरी बांधने को कहा था। उनके निर्देश पर विभाग ने शुक्रवार शाम को ही मालन नदी की ओर लगे पिंजरों के बाहर बकरी बांध दी थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक एसडीओ इम्तियाज सिद्दीकी, रेंजर शरद गुप्ता कर्मचारियों के साथ मोहंडिया में कांबिंग करते रहे, लेकिन गुलदार नहीं दिखा। गुलदार का फोटो ट्रैप कैमरे में भी कैद नहीं हुआ है। पिंजरों के बाहर बांधी गई बकरी भी सही सलामत मिलीं। सुबह को भी गुलदार की तलाश की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। शनिवार को गांव बड़कला के जंगल में गुलदार दिखने की सूचना मिली, लेकिन वहां गांव वालों के बताए निशान किसी और जानवर के मिले। गांव फजलपुर के जंगल में भी गुलदार दिखने की सूचना मिली। वहां बनी एक वीडियो वायरल हो रही है। डीएफओ के अनुसार गुलदार को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। फजलपुर के जंगल मे बनी वीडियो में गुलदार नहीं लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार दिखने के बाद फजलपुर में दहशत
मंडावर। शुक्रवार की शाम गांव फजलपुर निवासी राजकुमार अपने खेतों पर जा रहे थे, तभी रास्ते में नहर पर उन्हें गुलदार दिखाई दिया। गनीमत रही गुलदार की नजर किसान राजकुमार पर नहीं पड़ी। राजकुमार ने गांव में आकर इसकी सूचना दी। ग्रामीण एकत्र होकर खेतों की ओर निकले तो वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। गांव की दूसरी ओर महिपाल सिंह के खेत से गुलदार निकलता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें