फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। मूल्यांकन केंद्रों पर पहले दिन 500 से अधिक परीक्षक उत्तर पुस्तिका जांचने नहीं आए। जो आए उन्हें दो बजे तक कापी जांचने को नहीं मिली। शासन के अधिकारी उप नियंत्रकों को आनलाइन मूल्यांकन को लेकर निर्देश देते रहे। गाइडलाइंस ताक पर रही। मूल्यांकन केंद्रों पर बेरोकटोक आवाजाही रही। परीक्षकों के फोन की घंटी घनघनाती रही।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम शनिवार को तीन केंद्रों पर शुरू हुआ। बोर्ड ने पांच लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए 1707 परीक्षक नियुक्त किए, इनमें 527 परीक्षक कापी जांचने नहीं आए। सबसे अधिक परीक्षक आरजेपी केंद्र पर अनुपस्थित रहे। वित्त विहीन विद्यालयों के परीक्षक बड़ी संख्या में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की एक लाख 56766 उत्तर पुस्तिका जांचने को नियुक्त 633 परीक्षक में 180 अनुपस्थित, बीआईसी पर एक लाख 60954 कापी जांचने को 412 परीक्षक में 84 अनुपस्थित तथा आरजेपी मूल्यांकन केंद्र पर दो लाख 28959 कापी जांचने को 662 परीक्षक में 399 परीक्षक अनुपस्थित रहे हैं। कुल 527 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
दो बजे तक गूगल मीट चली, परीक्षक रहे परेशान
मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से पांच बजे तक है। केंद्रों से आई खबरों के अनुसार परीक्षकों को केंद्रों पर मूल्यांकन संबंधी जानकारी नहीं मिल रही थी। बताया गया कि शासन के अधिकारियों की उप नियंत्रकों के साथ गूगल मीट चल रही है। परीक्षक दो बजे तक इधर उधर भटकते रहे। पहले दिन मूल्यांकन की केवल औपचारिकता पूरी हुई। परीक्षकों की बड़ी संख्या में गैरहाजिरी का मूल्यांकन पर असर रहा। डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि परीक्षकों की नियुक्ति शासन से आनलाइन हुई है। शासन की गाइडलाइंस मूल्यांकन केंद्रों पर पहले दिन ही हवा हो गई। केंद्रों पर बाहरी लोग बेखौफ आते जाते देखे गए। परीक्षकों को नियुक्ति पत्र, मान्य आईडी लाने की बात कही जा रही थी, लेकिन केंद्रों पर कोई चेकिंग नहीं थी। केंद्रों पर मोबाइल की घंटी प्रतिबंध के बावजूद घनघनाती रही।
विज्ञापन

मूल्यांकन पर परीक्षाओं का असर
मूल्यांकन केंद्रों पर काफी परीक्षक अनुपस्थित हैं। बताया गया कि 25 अप्रैल से डीएलएड की परीक्षा आर एच एस इंटर कॉलेज हल्दौर, जीजीआईसी झालू तथा हृदयानंद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर है। परीक्षा छह मई तक है। इन कॉलेज के शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी है। इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा का पहला चक्र 20 अप्रैल से शुरू हैं। इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा लेने अन्य जिलों में गए हैं। नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा भी 30 अप्रैल को 24 केंद्र पर है। परीक्षा केंद्र इंटर कालेज है। परीक्षा में संबंधित कालेजों के शिक्षकों की ड्यूटी लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें