सीबीएसई की कापी का मूल्यांकन पूरा
बिजनौर। जिले में सीबीएसई की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी जांचने का काम पूरा हो गया है। पहले चरण में अब तक हुए विषय की कापी जंची है। सीबीएसई ने जिले में कापी जांचने के लिए के लिए बिजनौर मुख्यालय पर माडर्न एरा, डीडीपीएस, व एएन इंटरनेशनल, धामपुर में सेंटमेरी, शिखर शिशु व प्रियंका पब्लिक स्कूल तथा चांदपुर में फादरसन पब्लिक स्कूल को मूल्यांकन केंद्र बनाया था। बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण कापी केंद्रों पर न जंचवाकर परीक्षकों को घरों पर जांचने के लिए दी थी। मूल्यांकन की जिला कोआर्डिनेटर सीमा विश्वास ने बताया कि चांदपुर का फादरसन पब्लिक स्कूल केंद्र की कापी कंटेंनमेंट जोन होने से बिजनौर जंची हैं। इस प्रकार विभिन्न विषय की करीब 60 हजार कापी जंची हैं।