फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 25 बेटियों और माताओं को वितरित किया जरूरी सामान

Tue, 17 Jan 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत वितरित किया सामान
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला महिला अस्पताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला अस्पताल में जन्मी 25 बेटियों और उनकी माताओं को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने जरूरी सामान वितरित किया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला अस्पताल के वार्ड में सबसे पहले डीएम उमेश मिश्रा व अन्य अधिकारियों ने चंदक की शिवानी व सिरधनी की शहाना को सामान व बधाई प्रमाण पत्र दिया। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ाना है। बेटी आपका नाम रोशन करेगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटी बोझ नहीं हैं, इसका संदेश दिया। सीएमएस डॉ. प्रभा रानी ने बताया कि इस सप्ताह 25 महिलाओं ने बेटियों को जन्म दिया है। उन प्रसूताओं को सामान वितरित किया गया। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के पहले और तीसरे सोमवार को आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मां के लिए गर्म शॉल, फल, मिठाई और नवजात बेटी के लिए गर्म कपड़े, खिलौने दिए गए। इसके अलावा बेटी के जन्मोत्सव पर बधाई पत्र भी दिया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. मनोज सेन, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्र, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव, उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें