फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला से तीस हजार रुपए छीन बाइक सवार फरार

Tue, 17 Jan 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से तीस हजार रुपये छीन बाइक सवार फरार
विज्ञापन

- पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
- पीएनबी शाखा से रुपये निकाल घर जाते हुई वारदात
स्योहारा। थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही महिला के हाथ से दो बाइक सवार युवक थैला छीन कर फरार हो गए। थैले में तीस हजार रुपए ब एक मोबाइल फोन भी था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए।
सोमवार की दोपहर नगर की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से ललिता पत्नी सूरजपपाल निवासी ग्राम जसमोर 30 हजार निकालने आई थी। बैंक में उसने किसी व्यक्ति से रुपये निकालने के लिए फार्म भी भरवाया और रुपये निकाले थे। महिला ने बैंक में मौजूद अनजान व्यक्ति से रुपये भी गिनवाए और उन रुपयों को एक थैले में रख लिया था। थैले में उसने रुपयों के साथ अपना आधार कार्ड, मोबाइल और दूसरे बैंक की किताब भी रख ली थी। रुपया निकालकर जैसे ही वह अपने घर की ओर मुरादाबाद रोड पर अपने गांव वापस जा रही थी कि तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक तेजी से आए और उसके हाथ में नोटों से भरा थैला छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी महिला ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। पुलिस को काफी साक्ष्य मिल गए है बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें