फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उद्यमियों ने गुड़ से मंडी शुल्क हटाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर के उद्यमियों ने उद्योग में आ रही समस्याओ को लेकर लखनऊ में उत्तर प्रदेश ट्रांसफॉर्म काउंसिल के सीईओ मनोज कुमार से मुलाकात की। उन्होंने गुड़ पर लग रहे डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क एवं विकास कर को हटाने की मांग की। साथ ही जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। बैठक का नेतृत्व भारतीय उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष गोयल और आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने किया। आईआई के डिविजनल चेयरमैन विकास अग्रवाल, बिजनौर चैप्टर चेयरमैन अवनीश अग्रवाल ने उद्योगों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों को बताया, साथ ही संभावित समाधानों पर चर्चा की। अवनीश अग्रवाल ने बताया कि मनोज कुमार सिंह ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें विदुर नीति और आईआईए न्यूज पत्रिका की एक प्रति भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें