स्मार्ट सिटी के ऊर्जा स्रोत मॉडल की सराहना की
चांदपुर। वीएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी में डीएस फॉर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैंदवार चांदपुर के छात्र-छात्राओं ने ज्ञान वर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।
बिजनौर स्कूल सहोदय कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में वीएसडी पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बिजनौर सहोदय के मेंबर स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में डीएस फॉर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैंदवार चांदपुर के मिस्बा नाज, हिमांशी प्रताप सिंह, निक्की चिकारा, परिधि राजपूत, अंकित कुमार, शेखर कुमार, आर्यन काशमान आदि छात्र-छात्राओं ने स्कूल अध्यापक पवन कुमार व राहुल कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी के ऊर्जा स्रोत व बिजली चालित लिफ्ट मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि सीबीएसई देहरादून रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट व मॉडल की सराहना की।