कूड़ा निस्तारण प्लांट निर्माण कार्य की जांच की
नगीना। जिला अधिकारी के आदेश के अनुपालन में सोमवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्य जांच कमेटी ने कूड़ा निस्तारण प्लांट पर पहुंचकर हुए निर्माण कार्य की बारीकी से जांच की। टीम ने मौके पर मौजूद कुछ सामग्री के नमूने भी लेकर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।
एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को नगीना में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नगीना के ग्राम तुखमापुर में करीब 5 करोड़ की लागत से बन रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया था। जिला अधिकारी को निर्माण कार्य में खामियां मिली थीं, उन्होंने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। एसडीएम ने बताया की सोमवार टीम कूड़ा निस्तारण केंद्र पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार के अलावा जल निगम के अधिकारी व ठेकेदार भी मौजूद रहे।