फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से अतिक्रमण हटवाया

Tue, 09 May 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने के लिए जाती टीम।
विज्ञापन
- धार्मिक संरचनाओं को हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे वन अधिकारी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी


कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों में धार्मिक संरचनाओं को हटाने के लिए जेसीबी चलनी शुरू हो गई है। अब तक सात संरचनाओं को हटाया जा चुका है। उच्च अधिकारियों के आदेशों पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से अतिक्रमण व अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने का कार्य कार्बेट प्रशासन ने शुरू कर दिया है।
सोमवार तक वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिजरानी रेंज में चार एवं ढेला रेंज में तीन अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगांथ नायक के अनुसार वन विभाग ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में धार्मिक संरचनाओं के बारे में लोगों से दावा पत्र मांगे थे। जिन के अभाव में उच्च अधिकारियों के आदेशों पर यह कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए बाकायदा टीमें बनाकर अवैध धार्मिक संरचनाएं हटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत ढेला, झिरना एवं कालागढ़ क्षेत्र आता है। कालागढ़ के धार्मिक स्थल भी सूची में शामिल हैं। इसके अलावा कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मोरघाटी रेंज के अंतर्गत रामगंगा नदी के स्टील ब्रिज स्थित शिव मंदिर से बाबा कालू सैयद साहब के मजार तक का इलाका अतिक्रमण में शामिल किया गया है। काला की उप प्रभागीय वन अधिकारी शालिनी जोशी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें