फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किए 1715 पुलिसकर्मी

Mon, 08 May 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे चरण के चुनाव में लगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
विज्ञापन

- एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दूसरे चरण का निकाय चुनाव 11 मई को होना है। इस चुनाव में बिजनौर में तैनात पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगी है। दूसरे जनपदों में गए इन पुलिसकर्मियों को पुलिस अफसरों ने दिशा निर्देश देकर रवाना किया।
सोमवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने द्वितीय चरण के निकाय चुनाव में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की बैठक ली। ब्रीफ करते हुए एसपी ने कहा कि दूसरे जिलों में ड्यूटी के लिए जा रहे सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करें। ड्यूटी में सतर्कता बेहद जरुरी है। लापरवाही बिलकुल भी नहीं बरते, दूसरे जिलो में बिजनौर की पुलिस को अच्छा संदेश देकर आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बिजनौर से 106 दरोगा समेत 1715 पुलिसकर्मी शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली और बदायूं करने गए हैं। जिनकी बसों को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी पुलिसकर्मी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान में ड्यूटी करेंगे। पुलिस लाइन से एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी डाॅ. प्रवीन कुमार रंजन और सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को रवाना किया। इनके अलावा बिजनौर के 900 होमगार्ड भी दूसरे जनपदों में चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें