फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन नदी की 600 बीघा जमीन से हटवाया कब्जा

Tue, 06 Jun 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर क्षेत्र में मालन नदी के पास खेत पर जुताई के दौरान हंगामा कर रही महिला को ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
- खेत में खड़ी फसल पर प्रशासन ने चलाया ट्रैक्टर, लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। मालन नदी पर निरस्त हो चुके पट्टों पर अभी भी कब्जा था। प्रशासन और तहसील की टीम ने अवैध कब्जा धारकों से लगभग 600 बीघा ग्राम समाज की जमीन कब्जा मुक्त कराया। खेत में खड़ी गन्ने और चरी की फसल पर ट्रैक्टर चला कर नष्ट किया गया। प्रशासन की कार्रवाई का खेती करने वाले लोगों ने विरोध किया
सोमवार की दोपहर नायब तहसीलदार राज कुमार और कोतवाल आरपी सिंह पुलिस फोर्स एवं पीएसी के साथ गांव असगरपुर में मालन नदी पर पहुंचे और पट्टा निरस्त होने पर किसानों के कब्जे से जमीन को कब्जा मुक्त कराया। राजस्व विभाग ने चार ट्रैक्टर चलवा कर खेतों में खड़ी गन्ने व चरी की फसल को खुर्दबुर्द करा दिया। तहसीलदार राज चौधरी ने बताया कि मालन की जमीन पर वर्ष 1983 में श्रेणी 3 आसामी के लोगों के पट्टे हुए थे। वर्ष 2001 में न्यायालय के आदेश पर पट्टे निरस्त हो गए थे। लेकिन पट्टा धारकों ने जमीन कब्जा मुक्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

मालन की जमीन पर खेती कर रहे लोगों का कहना है कि वह 1976 से इस पट्टे की जमीन को जोत रहे हैं। नीलम, ओमवती, हरी सिंह, भूपेंद्र कुमार, विनीत, जयराम सिंह, अतर सिंह आदि ने फसल नष्ट करने पर रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि प्रशासन ने जमीन खाली कराने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया। जबकि हमने प्रशासन को भारी मात्रा में भूसा दिया था, जो पटवारी ने इधर-उधर बेच दिया है। इस मौके पर एडीओ बाबूराम सिंह राजबीर सिंह योगेंद्र पटवारी सुभाष पटवारी आदि रहे।
मुजफ्फरपुर केशों में 200 बीघा से हटवाया कब्जा
बिजनौर। रावली के पास मुज़फ्फरपुर केशो में कुछ लोगों ने मालन की जमीन पर कब्जा कर खेती कर ली थी। सोमवार को तहसील और पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची और ट्रैक्टर चलाकर अवैध कब्जा हटवाया। कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन टीम ने कार्रवाई की चेतावनी देकर कब्जा हटवा दिया। मालन नदी पर यूं तो हर जगह अवैध कब्जा हो गया है। कागजों में नदी और मौके पर कई जगहों पर अवैध कब्जे के कारण नाले का स्वरूप बन चुका है। इसके तहत पिछले एक साल से प्रशासन कब्जा हटवाने के लिए अभियान चला रहा है। सोमवार को मुजफ्फरपुर केशों में सदर तहसीलदार अनुराग सिंह अपनी टीम और पुलिस के साथ पहुंचे। पैमाइश कराकर करीब 200 बीघा जमीन नदी की चिह्नित की, जिस पर कुछ लोगों ने खेती कर रखी थी। टीम ने खेती पर ट्रैक्टर चलवा दिया। इस दौरान खेती करने वालों ने विरोध किया तो टीम ने कार्रवाई की चेतावनी देकर उन्हें शांत कर दिया। तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि अभी अभियान लगातार चलेगा। इस सप्ताह में और भी जमीन से कब्जा हटवाया जाएगा। लगातार पैमाइश की जा रही है।

Next
AU ऐप में पढ़ें