फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Mon, 22 May 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने रविवार को मशाल जुलूस निकाला। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच जनपद शाखा बिजनौर की ओर से कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय से मशाल जुलूस शुरू किया। जुलूस नगर में मुख्य डाकघर चौराहा, रोडवेज चौराहा, विकास भवन होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां कर्मचारियों पुरानी पेंशन बहाली की वकालत की। इस दौरान देशराज सिंह, सतीश कुमार वर्मा, गोपाल सिंह गौतम, अमित पुनिया, चंद्रशेखर शर्मा, जयप्रकाश पाल, क्रांति कुमार शर्मा, शूरवीर सिंह, नौबहारसिंह आदि मौजूद रहे।

रेल कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

नजीबाबाद। वहीं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष फखरुद्दीन, सचिव विक्रांत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और रेलवे कॉलोनी में मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जुलूस में तुषार भटनागर, अविनाश पांडे, राजेश यादव, सोमबीर सिंह, राजेंद्र, अरविंद, सुनील सोनी, नीरज, सुनील, सोनू, चेतराम, जगन्नाथ यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें