नहटौर। बिलाई शुगर मिल के खिलाफ किसान लामबंद हो गए हैं। किसानों ने निर्णय लिया कि अगर शुगर मिल समय से भुगतान नहीं देगी तो किसान शुगर मिल को गन्ना नहीं देंगे।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल बालियान ने अपनी टीम के साथ बिलाई शुगर मिल क्षेत्र के गांवो का दौरा कर जनसभाएं की। जहां पर किसानों ने बताया कि आगामी गन्ना सीजन में क्षेत्र के किसान बिलाई शुगर मिल को गन्ना नहीं देंगे। अगर गन्ना भुगतान समय से नहीं तो शुगर मिल को गन्ना भी नहीं। क्षेत्र के किसानों ने कहा अगर शुगर मिल के कर्मचारी क्षेत्र में गन्ना सर्वे करने आते हैं, तो उनका विरोध किया जाएगा। किसानों ने अन्य शुगर मिल को आगामी सीजन में गन्ना देने का निर्णय लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल बालियान के साथ ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर सिंह, महासचिव चौधरी धर्मवीर सिंह, सौवीर सिंह, अंकित कुमार, समर पाल सिंह आदि ने क्षेत्र के गांव खजुरा जट्ट, इब्राहीमाबाद, शमशाबाद, जरीफपुर चतर, पाडला सहित दर्जनों गांव में जाकर किसानों के बीच जनसभाएं की।