फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हादसे में घायल कर्मचारियों को दर्शा दिया मृत, पत्नी से मांगा मृत्यु प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया। इसमें कर्मचारी अनीस अहमद को मृत दशा कर वेतन रोक दिया गया है। व्हाट्सएप पर पत्र भेज कर उसकी पत्नी को से मृत्यु प्रमाणपत्र मांगा गया है। अधिशासी अभियंता ने जांच कराई की बात कही है।
डिविजन अध्यक्ष खेमपाल सिंह ने बताया कि अनीस अहमद 33/11 केवी सब स्टेशन पर तैनात है। पिछले माह उनका पोल पर कार्य करते समय एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर वापस आ गया था। अवर अभियंता की ओर से उपस्थिति भेजने के बाद भी जून माह का वेतन रोक दिया गया। कंपनी सुपरवाइजर से पूछताछ की। इसके बाद एक लेटर अनीस अहमद के व्हाट्सअप पर आया, जो उनकी पत्नी के नाम भेजा गया था। इसमें अनीस को मृतक मानकर उनकी पत्नी को आवश्यक कागजात लाकर देने के बाद भुगतान करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चांदपुर सब स्टेशन पर तैनात संविदा कर्मी प्रमोद कुमार की भी तीन माह का वेतन कम्पनी द्वारा नहीं दिया गया है। समस्या का समाधान न होने पर संविदा कर्मचारी 22 जुलाई से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगें। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जो पत्र व्हाट्सअप पर भेजा गया है, उस पर किसी के हस्ताक्षर भी नहीं हैं। यह किसने भेजा है, इसकी जांच की जाएगी। कंपनी को भी पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें