फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को बिजली आपूर्ति बंद करके सो गया कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को बिजली आपूर्ति बंद करके सो गया कर्मचारी
विज्ञापन

गांव वालों ने आधी रात पकड़ा मामला, लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन
गजरौलाशिव। शेड्यूल के बाद भी बिजली कर्मचारी बिजलीघर से आपूर्ति बंद करके सो गया। चार-पांच दिन तक यही सिलसिला चलने पर गांव वालों ने आधी रात बिजलीघर पर जाकर देखा तो मामले का पता चला। गांववालों ने इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से करने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मंडावली, जंदरपुर, अलाउद्दीनपुर, हमीदपुर, मुकीमपुर धर्मसी, गजरौलाशिव झलरा आदि एक दर्जन से अधिक गांवों को गजरौलाशिव स्थित बिजलीघर से बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजलीघर से तीन फीडर जुड़े हैं। सुबह पांच से नौ बजे तक बिजली कटौती की जाती है, लेकिन पिछले चार पांच दिन से बिना किसी कटौती के रात को बिजली नहीं दी जा रही थी। गांव वाले मंगलवार रात करीब दो बजे बिजलीघर पर पहुंचे तो देखा कि बिजलीघर पर बिजली आ रही थी, जबकि सभी फीडर की बिजली आपूर्ति बिजलीघर से बंद कर रखी थी। पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने बताया कि बिजली ऊपर से गायब है। बाद में कर्मचारी ने लाइन में फाल्ट होने का बहाना बनाया। कर्मचारी द्वारा रात को बिजली आपूर्ति बंद करके सो जाने से गांव वालों में रोष है। गांव वालों का कहना है कि रात को बिजली न आने से पूरे गांव में अंधेरा पसरा रहता है। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। निगम के जेई जाहिद इकबाल का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। गांव वालों को शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें