नहटौर। कृषि विभाग के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण सप्ताह के तहत महिला सशक्तिकरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वावलंबी बनने पर जोर दिया गया।
आकू विकास खंड के ड्वाकरा हाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल महामंत्री कपिल देव व संचालन एडीओ कृषि रक्षा सत्यप्रकाश ने किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण विषय पर चर्चा की गई। महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में एडीओ कृषि हरि सिंह व कृषि बीज भंडार इंचार्ज सुभाष कुमार ने सभी उपस्थित महिलाओं को विभाग द्वारा उपलब्ध सरसों मिनी किट का निशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम में अलका, संतोष, राजेश्वरी, सायदा खातून, प्रीति, पूनम, हीरो देवी, ममता, रुचि, गुड्डी देवी, प्रकाशो देवी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।