फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - विद्यार्थियों ने गिनाए मोटे अनाज के महत्व

Thu, 17 Aug 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 36 विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

- जिला विज्ञान प्रतियोगिता में मोटे अनाज के उपभोग पर दिया गया बल


बिजनौर। आर जे पी इंटर कालेज में हुई जिला विज्ञान प्रतियोगिता में श्री अन्न अर्थात मोटे अनाज का महत्व बताया गया। विद्यार्थी प्रतिभागियों ने मोटे अनाज के गुण गिन कर उपभोग पर बल दिया। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल की छात्रा वंशिका अग्रवाल प्रथम रही।



प्रतियोगिता विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज के तत्वावधान हुई । उदघाटन प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल, निर्णायको मोहम्मद साबिर व ओ पी सिंह व उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रचलित करके किया। आयोजक तथा जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शीर्षक श्री अन्न एक मूल्य वर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार था।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में सभी शिक्षा बोर्ड के 36 विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सुंदर चार्ट्स तथा अन्य तकनीकी सहायक सामग्री के साथ आना प्रस्तुतीकरण किया विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित विचार रखे । मॉडल एरा पब्लिक स्कूल की छात्रा वंशिका अग्रवाल ने प्रथम तथा सेंट मैरी स्कूल बिजनौर की छात्रा हीबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन






मंडल प्रतियोगिता मुरादाबाद में



जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने बताया कि मंडल स्तर की प्रतियोगिता 18 अगस्त को मुरादाबाद में प्रस्तावित है। जिला प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। संचालन मनोज यादव ने किया। मोहम्मद अनस अतुल रस्तोगी पीके सिंह रश्मि चौहान चंद्रहास सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें