फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव तैयबपुर गौरवा के ग्रामवासियों की तटबंध को लेकर टूटी आस

विज्ञापन
नजीबाबाद के नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी से हुआ कटान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गंगा बैराज पर कार्यक्रम होने से गांव तैयबपुर के लोग मायूस
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। सीएम के गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का सारा फोकस गंगा बैराज पर होने से तैयबपुर गौरवा के ग्रामवासी मायूस हैं। गंगा यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर गांव तैयबपुर गौरवा में स्वागत समारोह की तैयारियां फीकी पड़ने से ग्रामवासियों को गंगा नदी पर तटबंध बनाए जाने की आस को झटका लगा है।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव तैयबपुर गौरवा उर्फ गौसपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ का गंगा यात्रा को लेकर 27 जनवरी को स्वागत कार्यक्रम संभावित था। एकाएक प्रशासनिक अधिकारियों सारा फोकस गंगा बैराज पर होने से तैयबपुर गौरवा के ग्रामवासी मायूस हैैं। लाखन सिंह, शमला, राजेश सिंह, रोहिताश सिंह, रामप्रसाद का कहना है कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिस तरह प्रशासनिक अधिकारी गांव में विकास कार्य हो रहे थे। उन्हें सीएम के यहां आने की पूरी उम्मीद जगी थी, लेकिन एकाएक प्रशासनिक अधिकारियों का सारा ध्यान गंगा बैराज पर होने से उनकी आशाओं का झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार, सुरेंद्र अमर सिंह, पीतम सिंह, मनोज कुमार, चंद्रपाल आदि का कहना है कि कई वर्षों से गंगा नदी कटान करते हुए उनके खेतों को निगल रही है। अब-तक गंगा नदी के उफान से किसानों की सैकड़ों कृषि भूमि गंगा में समा चुकी है। समय रहते गंगा नदी क्षेत्र में तटबंध नहीं बनाया गया तो गंगा नदी कटान करते हुए एक दिन उनके गांव को भी लील लेगी। ग्रामवासियों को सीएम के कार्यक्रम को लेकर गंगा नदी क्षेत्र में पक्का तटबंध बनाने की उम्मीद को झटका लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें