फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बरसात से पहले गौसपुर में पूरा हो जाएगा तटबंध निर्माण का कार्य

Tue, 30 Apr 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती-गांव गौसपुर में कटान सुरक्षा कार्य की जांच करती टीम।
विज्ञापन
बिजनौर, नांगलसोती। गांव गौसपुर में बरसात से पहले ही कटान सुरक्षा का कार्य पूरा हो जाएगा। पत्थरों की रॉयल्टी बनवाने की कागजी प्रक्रिया के बाद कटान सुरक्षा का कार्य तेजी आई है।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी एक दशक से किसानों के खेतों की ओर कटान कर रही है। लगातार कटान होने से गांव और गंगा नदी के बीच की दूरी मात्र 60 मीटर है। कटान से किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन गंगा नदी में समा चुकी है। एक वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग ने गंगा नदी के कटान को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शुरू किया था। बरसात में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और पत्थर नहीं मिलने के कारण कटान सुरक्षा का कार्य रोक दिया गया था। सिंचाई विभाग अफजलगढ़ ने फिर से कटान सुरक्षा का कार्य शुरू कराया है, जो तेजी से किया जा रहा है।
उधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि गौसपुर में कटान सुरक्षा का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पत्थरों की रॉयल्टी बनवाने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बरसात से पूर्व कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे किसानों को कटान की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें