फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार मौत, एक घायल

Tue, 30 Apr 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ में सड़क दुर्घटना में मरने वाले विकास का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिजनौर, अफजलगढ़। हरेवली मार्ग पर रेड हाउस के समीप बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गांव महापुर परमावाला निवासी विकास सैनी (20) की मौत हो गई। जबकि इसी गांव का अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शेरकोट थाने के गांव महापुर परमावाला निवासी अभिषेक पुत्र बिरेंद्र व विकास सैनी पुत्र हुक्म सिंह बाइक से किसी कार्य से अफजलगढ़ आए थे। शाम को घर लौटते समय जैसे ही वे बिरलाफार्म से आगे निकलकर तटबंध पर रैड हाउस के समीप पहुंचे सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं उनका रो रोकर बुरा हाल है। प्रत्यादर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। तहसीलदार पवन कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें