कादराबाद के गांव मुरलीवाला में हाथियों ने रौंदी गेंहू की फसल। स्रोत किसान
- फोटो : udhampur
बिजनौर, कादराबाद। गांव मुरलीवाले में हाथियों के झुंड ने गेहूं व गन्ने के खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। किसानों की कई बीघा फसल को बर्बाद कर दिया।
किसानों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। गांव मुरलीवाला निवासी अतर सिंह का कहना है कि गांव के समीप खेतों में हाथियों का आवागमन लगातार बना हुआ है। जिससे हाथियों ने किसानों की फसल को तहस नहस कर रखा है। पिछले तीन चार दिन से लगातार खेत की ओर हाथियों के झुंड आ रहे हैं। जिसके संबंध में वन अधिकारियों को भी सूचित किया गया। वही बीती रात हाथियों ने उसके खेत में खड़ी गेहूं और गन्ने फसल को बर्बाद कर दिया। जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस तरह की घटना गांव के किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। इससे पहले भी ग्राम पंचायत के गांव भिक्कावाला में हाथियों ने धीरेंद्र सिंह नेगी सहित कुछ किसानों की गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया था।
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से अपील की है कि हाथियों को जंगल में वापस भेजने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।। इस संबंध में वन दरोगा सुनील राजोरा का कहना है कि शीघ्र गस्त बढ़ाकर हाथियों को जंगल मे खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा।