फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबलगढ़ में हाथियों ने रौंदी गन्ने फसल

विज्ञापन
भागूवाला के सबलगढ़ में हाथियों द्वारा रौंदी गई गन्ने की फसल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भागूवाला। भागूवाला क्षेत्र के गांव सबलगढ़ में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों के लिए अपनी फसलों को बचाना भी मुश्किल हो गया है। सोमवार की रात हाथियों ने एक किसान के तीन बीघा जमीन में खड़ी गन्ने की फसल को रौंद डाला। किसान ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित किसान अकबर ने बताया कि सोमवार की रात वह अपनी फसल की रखवाली कर रहा था। कोटावाली नदी क्षेत्र से अचानक तीन हाथी उसके खेत में घुस गए। उसने हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। अकबर ने बताया कि देखते ही देखते हाथियों ने उसके तीन बीघा गन्ने की फसल को रौंद डाला। पीड़ित किसान ने वन विभाग से नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
किसानों को कहना है कोटावाली नदी क्षेत्र से जुड़े गांवों में आए दिन हाथियों का झुंड किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। किसान पेड़ों पर मचान बनाकर अपनी फसल की सुरक्षा करने में जुटे है, लेकिन हाथियों की संख्या अधिक होने से किसानों के लिए फसलों की सुरक्षा करना चुनौतीपूर्ण बना है। हाथियों ने एक सप्ताह पूर्व भी गांव राजगढ़ के किसान केसरी सिंह की पांच बीघा गन्ने की फसल को चौपट कर दिया था। उधर, राजगढ़ रेंज के हल्का इंचार्ज धर्मपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर फसल के नुकसान का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें