संवाद न्यूज एजेंसी हरेवली । साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव भगौता की बस्तियों में हाथियों का झुंड रात के अंधेरे में खुलेआम घूम रहा हैं। किसानों की गन्ने, धान, चारे की फसलों को रौंद कर भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों पर रखवाली कर रहे किसान शोनाथ सिंह ने भाग कर जान बचाई। किसानों में वन विभाग के प्रति असंतोष है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
गांव भगौता निवासी रामकुमार, महबूब आलम, मुनेश कुमार नरेश कुमार धर्मेंद्र कुमार, मशकूर आलम आदि किसानों ने बताया कि मंगलवार रात्रि हाथियों के झुंड ने उनकी गन्ने, धान व पशुओं के चारे की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। खेतों पर रखवाली कर रहे किसान शोनाथ सिंह ने भाग कर जान बचाई। खेतों पर बने लकड़ी के मचान को भी तहस-नहस कर दिया।
हाथियों का झुंड अब रात के अंधेरे में गांव में घूम रहा है। इसकी सूचना वन विभाग को दी जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। किसान अपनी जान जोखिम में डाल हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
फ