पुराना कालागढ़ में सूखासोत में घर के सामने से गुजरता हाथी। स्रोत जनता।
कालागढ़। पुराना कालागढ़ में सूखास्रोत नदी के किनारे बने घरों के सामने से हाथियों के गुजरने से परिवारों में दहशत है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से जंगली हाथियों के झुंड पुराना कालागढ़ हेड़िया बस्ती की ओर रुख कर रहे हैं। पुराना कालागढ़ बाजार निवासी शमशुद्दीन अंसारी के अनुसार हाथी, बाघ और गुलदार जैसे जीवों का विचरण बढ़ गया है। हादसों को लेकर ग्रामीण चिंतित है। कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली के अनुसार वन्यजीवों के विचरण क्षेत्र को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। आम जनता से अपील की गई है कि वन्यजीवों से दूरी से बनाए रखें।