फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने नष्ट की गेहूं, गन्ने की फसल

विज्ञापन
नजीबाबाद के नया गांव में हाथियों द्वारा रौंदी गई गेहूं की फसल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बड़िया/नजीबाबाद। बड़िया के निकट नया गांव में हाथियों के झुंड ने किसान का पांच बीघा गन्ना नष्ट कर उसकी गेहूं की फसल को रौंद डाला। किसान ने वन विभाग से नुकसान हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

नया गांव निवासी परगट सिंह ने बताया कि दो दिन से लगातार हाथियों का झुंड उसके गन्ने के खेत उत्पात मचा रहे हैं। उसकी करीब पांच बीघा गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। बुधवार रात हाथियों के झुंड ने उसकी कई बीघा गेहूं की फसल रौंद डाली। परेशान किसान ने डिप्टी रेंजर को कई बार इसकी सूचना दी, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परगट सिंह ने कहा कि गांव में शाम ढलते ही हाथियों का झुंड खेतों में घुस जाता है और फसल को नुकसान पहुंचाता है। लगातार हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। नया गांव के किसानों ने वन विभाग से हाथियों की रोकथाम करने और नुकसान की गई फसल का मुआवजा देने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें