फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारपुर में हाथी ने रौंदी तीन बीघा फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कामगारपुर में हाथी ने रौंदी तीन बीघा फसल
विज्ञापन

भागूवाला। गांव कामगारपुर में हाथी ने गन्ने और धान की तीन बीघा फसल को रौंद डाला। हाथी ने किसान के ट्यूबवेल पर भी उत्पात मचाया। गनीमत रही कि उस समय ट्यूबवेल पर बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने हाथियों की आवाजाही से परेशान हैं।
विज्ञापन

राजगढ़ रेंज से सटे गांव कामगारपुर में अक्सर हाथी जंगल से निकलकर किसानों के खेतों में फसलों को बर्बाद कर देते हैं। बृहस्पतिवार को गांव की पूर्व प्रधान रेणुका के खेतों में एक हाथी वन क्षेत्र से आया और दो बीघा गन्ने और एक बीघा धान की फसल को नुकसान पहुंचा। हाथी ने फसलों को बर्बाद करने के बाद पास के नलकूप पर पहुंचकर उत्पात मचाया। संयोगवश उस समय बिजली आपूर्ति नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। किसान रामपाल सिंह, यशपाल सिंह, आशाराम का कहना है कि हाथियों के आतंक से किसान परेशान है। इस संबंध में वन अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने वन विभाग से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें