फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मथुरापुरमोर, लालवाला और बीरुवाला में हाथियों का आतंक

विज्ञापन
नजीबाबाद के मथुरापुरमोर क्षेत्र में ​हा​थियों द्वारा रौंदी गई गन्ने की फसल।
विज्ञापन
गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हाथी, किसान परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत मथुरापुरमोर और बीरुवाला क्षेत्र में जंगली हाथी गन्ने की फसल को रौंद रहे है। भारतीय किसान यूनियन ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से राहत दिलाने और नष्ट की गई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गांव मथुरापुरमोर, लालवाला, कंडरावाली और बीरुवाला क्षेत्र में करीब एक माह से जंगली हाथियों का आतंक है। कौड़िया वन क्षेत्र से लगी अधिकांश कृषि भूमि में गन्ने की फसल लगी है। शाम ढलते ही हाथी गन्ने के खेतों में घुसकर फसल को रौंद रहे है। किसान और खेत रखवाले खेतों में काम करने नहीं पहुंच रहे। इसके अलावा गांव झक्काकी, गुढ़ा, भदौला में भी हाथियों का झुंड किसानों की गन्ने की फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ और क्षेत्रीय किसानों की मांग पर वन विभाग की टीम एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र का दौरा कर चुकी है। वन विभाग के आश्वासन के बावजूद हाथियों का फसलों को बर्बाद करने का क्रम जारी है। किसान नेता ने वन विभाग से तत्काल हाथियों के आंतक से निजात दिलाने और सर्वे कराकर किसानों को नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें